IPL Team 2024 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गई। देश की जनता इस बात से काफी ज्यादा सदमें में है। मगर अब लोगों ने इस बात से अपना ध्यान उठाकर आईपीएल की ओर आकर्षित होने में लगा दिया है। जी हां बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है IPL 2024.

आईपीएल 2024 में टीम सिलेक्शन कल यानी की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं टीम सिलेक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है। इसका अर्थ यह है कि बुधवार को दुबई में खिलाड़ियों के ऊपर पैसों की वर्षा होने वाली है। इस दौरान कौन से खिलाड़ी किस टीम में जाएंगे यह निश्चित हो जाएगा।

रोहित शर्मा छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ IPL Team 2024

हाल ही में पूरे हुए मुंबई इंडियंस के मिनी एक्शन के दौरान बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस ने फैसला किया है कि अब रोहित शर्मा को कप्तानी पर से हटकर गुजरात टाइटंस के हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया जाएगा। हालांकि अब तक इस खबर की कोई पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं की गई है मगर सोशल मीडिया पर इस बात की खूब धूम मची है।

Must Read

CSK से जुड़ सकते हैं रोहित शर्मा

हाल ही में थोड़े समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा की एक खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट करके खूब तारीफ के पुल बांधे। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा अपने अगले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से प्रदर्शन कर सकते हैं।